क्रिकेटन्यूज़भारत

IPL Match Fixing: IPL में फिर मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! CBI ने 3 लोगों का किया गिरफ्तार

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मैचों में फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली से एक और हैदराबाद से दो लोग शामिल है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों के तार भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते है और CBI ने इसको लेकर मिली सूचना के आधार पर ही जांच शुरू कर दी है।

CBI सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि साल 2019 में हुए आईपीएल में पाकिस्तान तक सट्टेबाजी के तार जुड़े थे, पाकिस्तान से मिले इनपुट्स के आधार पर आईपीएल में खेले गए मैचों को प्रभावित किया गया था। इस मामले में सीबीआई द्वारा केस भी दर्ज किया है और फिर उसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईपीएल 2019 फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक अंदाज में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

जाचं एजेंसी ने आगे कहा कि गुरम वासु और गुरम सतीश नाम के शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है जबकि दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम दिलीप कुमार है। ये लोग साल 2013 से ही अपना नेटवर्क चला रहे थे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *