आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिये ब्रेक ले लिया है जिससे वह पहला एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। ।
इससे पहले 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पेन ने उन्हें कहा है कि वह कुछ समय के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे ।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि टिम और उसके परिवार के लिये यह कठिन समय है और हम उनके साथ हैं । हम क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने और परिवार की भलाई के लिये समय के इस्तेमाल के पेन के फैसले का सम्मान करते हैं ।’’
आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट आठ दिसंबर को खेलना है जो पेन का जन्मदिन भी है । उन्हें इस सप्ताह टीम से जुड़ना था । उन्हें शुक्रवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया के मैच के लिये बुलाया गया था । क्रिकेट तस्मानिया ने बाद में कहा कि पेन यह मैच नहीं खेलेंगे ।
इसने एक बयान में कहा ,‘‘ पिछले 24 घंटे की बातचीत के बाद टिम पेन ने क्रिकेट तस्मानिया से कहा है कि वह निकट भविष्य के लिये क्रिकेट के हर प्रारूप से ब्रेक ले रहे हैं । क्रिकेट तस्मानिया टिम और उनके परिवार का निजी और पेशेवर तौर पर समर्थन करता रहेगा ।’’
पेन की जगह टीम में एलेक्स कारी या जोश इंगलिस ले सकते हैं।
टिम पेन मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर
Related Posts
Jasprit Bumrah Fitness Test: अफगानिस्तान सीरीज से पहले बुमराह का होगा फिटनेस टेस्ट, फेल हुए तो प्रिंस यादव की होगी एंट्री
खबर इंडिया की।टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के…
64 साल बाद हुआ ऐसा… गेंदबाजों ने बल्ले से बचाई पाकिस्तान की नाक, बनाए बंपर रन
खबर इंडिया की।England vs Pakistan 3rd Test में पाकिस्तान ने तीसरे दिन ऐसा कमाल…
ऑस्ट्रेलिया में खाने के मेन्यू से टीम इंडिया नाराज
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खाने की शिकायत मिली है। टीम…
Duleep Trophy 2026: गाल पर ‘पंच’ मारने पहुंचे… वैभव सूर्यवंशी से भिड़ गए तिलक वर्मा, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
Duleep Trophy 2026 के फाइनल मुकाबले में उस समय माहौल गरमा गया, जब ईस्ट जोन के…
रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा
खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…
अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा की वजह से छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर का पद
खबर इंडिया की।भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar के भविष्य को लेकर…
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक रचाई शादी, 7 साल बड़ी एक्ट्रेस को बनाया हमसफर, अर्शदीप सिंह ने शेयर की
खबर इंडिया की।भारतीय क्रिकेट जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। Ramandeep Singh…
तीसरे टेस्ट में गिल पर टिकी है निगाहें, क्या केएल राहुल की जगह ले पाएंगे गिल
पब्लिक के दबाव में BCCI ने केएल राहुल को इंडियन टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है।…
सूर्यकुमार यादव मुझे मैसेज करते थे… बोलकर फंसी एक्ट्रेस खुशी, फैन ने ठोंका 100Cr. का मानहानि दावा
खबर इंडिया की।भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान…
करारी हार के बाद मुश्किल हुआ WTC का सफर, अब श्रीलंका के भरोसे टीम इंडिया, जानें पूरा गणित
खबर इंडिया की।।WTC Latest Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26-30 दिसंबर…














