न्यूज़बिहारभारतराजनीति

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, राबड़ी आवास पहुँचे नीतीश

बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया है। साथ ही इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुँचे हैं।

राज्यपाल को इस्तीफ़ा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “#बिहारराजनीतिक संकट | बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने कहा है कि “राजद के 15 साल के शासन ने राज्य को पीछे ले लिया, सीएम नीतीश कुमार ने भी कई बार ऐसा कहा। वह राजद के साथ गठबंधन में जाने को कैसे जायज ठहराएंगे, जिसे उन्होंने भ्रष्ट बताया है? यह सब सत्ता के लिए राजनीति है, कोई नैतिकता नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

हालांकि बिहार भाजपा के तरफ से अभीतक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शाम 5 बजे के बाद भाजपा का बड़ा कोर कमेटी की बैठक होने वाली है। जिसमें बिहार के सभी बड़े नेताओं के साथ विधायक, सांसद और मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक के बाद भाजपा के तरफ से कोई आधिकारिक बयान आने की संभावना है। वहीं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की है। उन्होंने जमकर नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *