मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, जन्मदिन मनाने मुंबई से MP आई लड़की, फिर हो गया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्यार एक नाबालिग लड़की की जान ले गया. 14 वर्षीय आरुषी लोकरे मुंबई की रहने वाली थी. उसने इंस्टाग्राम के जरिए 18 वर्षीय चिराग राठौर से दोस्ती की, जो खरगोन के मंडलेश्वर क्षेत्र के जलूद गांव में रहता है. महज दो माह में दोस्ती प्यार में बदल गई.

दो दिन पहले चिराग का जन्मदिन था और आरुषी ने बिना परिवार को बताए अपने प्रेमी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से खरगोन पहुंची. चिराग और आरुषी को उनके परिवार ने समझाने की कोशिश की और लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी. यह बात दोनों को बुरी लगी और वे गांव के पास खेत में स्थित कुएं में कूद गए.

दोनों कुएं में कूद गए आसपास खेतों में काम कर रही महिलाओं ने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी और कुएं की ओर दौड़ी. वहां ट्रैक्टर चालक गोविंद देवड़ा ने तुरंत कुएं में कूदकर और अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला. दुर्भाग्यवश, नाबालिग आरुषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिराग को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया. चिराग का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए मुंबई थाने को भेज दिया है. वहीं, मीरा भाईंदर पुलिस थाना में लड़की के परिजनों ने गुमशुदा और अपहरण का केस पहले ही दर्ज करा रखा है. यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुए प्यार और किशोरावस्था में फैसलों की गंभीरता को उजागर करती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के उपायों पर भी ध्यान देगी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *