मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP के होटल में मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के शव, कमरे से जहर और बियर भी मिली, शॉपिंग का कहकर निकली थी लड़की

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मृतकों की पहचान रवि साकेत (25) और काजल उर्फ बिट्टी साकेत (21) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

परिवार के अनुसार, काजल घर से खरीदारी का कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों बुधवार दोपहर साथ निकले थे और उनके साथ एक अन्य युवक भी था, जो उन्हें होटल छोड़कर वापस लौट गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल के कमरे में देर रात तक शराब पार्टी हुई थी। कमरे से बियर और शराब की बोतलें, खाने-पीने का सामान और एक संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ है।

जब होटल का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुला, तो स्टाफ को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां दोनों के शव मिले।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती तौर पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *