राज्य

पीएम मोदी का कानपुर दौरा: 24 अप्रैल को 5 मेट्रो स्टेशन सहित कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।यह तय हो गया है कि- पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आएंगे. पीएम कानपुर में मेट्रो के पांच नए अंडरग्राऊंड स्टेशन से मेट्रो के संचालन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, शहर के पनकी स्थित पनकी पॉवर प्लांट व घाटमपुर स्थित नेयवेली पॉवर प्लांट योजना का भी शुभारंभ करेंगे. पीएमओ से अनुमति जारी होने के बाद पीएम के कानपुर आने की पुष्टि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने की है.

उन्होंने गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर मैदान में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार समेत अन्य अफसरों संग निरीक्षण किया. तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि अब जिला प्रशासन पीएम के कार्यक्रम को लेकर बहुत जल्द अपनी सारी तैयारियां पूरी करेगा. पीएम के रूट को लेकर लगातार बैठकें होंगी. डीएम ने अफसरों से कहा कि शहर के सीएसए विवि स्थित मैदान में हैलीपेड तैयार कराया जाए.

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- मिल गई पीएम के आने की जानकारी: क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल ने कहा कि पीएम मोदी के 24 अप्रैल को कानपुर आने की सूचना प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से मिल गई है. पीएम के साथ कई अन्य वीवीआईपी व भाजपा के दिग्गज भी होंगे. ऐसे में अभी तक की योजना के मुताबिक पीएम मोदी की जनसभा निराला नगर मैदान में हो सकती है. जनसभा के दौरान ही पीएम कानपुर को कई तोहफे देंगे. जल्द ही पीएमओ से पीएम का पूरा कार्यक्रम भी जारी हो जाएगा. वहीं, शहर में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि बुधवार को सीएम योगी कानपुर आ सकते हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 280

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *