राज्य

अचानक गृहमंत्री से मिलने पहुंचे हरियाणा के PWD मंत्री, रणबीर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से संबंधित कई अहम मामलों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित मामलों के अलावा कई अन्य विषयों पर बात हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि- हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों के हित के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के समान विकास की नीति के तहत पिछले लगभग साढ़े दस वर्षों से काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में इस वर्ष लगभग पांच हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश का प्रत्येक जिला नेशनल हाईवे से जुड़ चुका है
प्रदेश का प्रत्येक जिला नेशनल हाईवे से जुड़ चुका है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि- हमारा प्रयास है कि प्रदेश में सड़कों का जाल और मजबूत हो। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों और लापरवाही करने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता से किए गए संकल्पों को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों के संबंध में वे स्वयं प्रतिदिन रिपोर्ट लेते हैं और लोगों की समस्या का चौबीस घंटे के भीतर समाधान किया जाता है।

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री शाह से मुलाकात की
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से संबंधित कई अहम मामलों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद गंगवा ने कहा कि- केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित मामलों के अलावा कई अन्य विषयों पर बात हुई है।कार्यों के संबंध में वे स्वयं प्रतिदिन रिपोर्ट लेते हैं और लोगों की समस्या का चौबीस घंटे के भीतर समाधान किया जाता है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 280

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *