पश्चिम बंगालन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब इन दो राज्यों में सरकार बनाएगी NDA, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा दावा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि- बिहार चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव भी जीतेगा और वहां सरकार बनाएगा। गुजरात के मोरबी शहर में भाजपा के नवनिर्मित जिला मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कांग्रेस पर अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का समर्थन करने और उन्हें बचाने का भी आरोप लगाया।

घुसपैठिए को देश से बाहर निकालने का पक्का इरादा
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने कहा कि- उनकी पार्टी हर एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालने का पक्का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि- घुसपैठियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

SIR को रोकने की ममता बनर्जी ने की मांग
एसआईआर पर शाह की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कड़े शब्दों में लिखे पत्र के एक दिन बाद आई है। ममता बनर्जी ने इस अभ्यास को तुरंत रोकने की मांग की।

पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी सरकार
शाह ने कहा,कि- ‘जब बिहार चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी था, तो दिल्ली के राजनीतिक पंडितों ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा और एनडीए इस बार सफल नहीं होंगे और हम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आने वाले विधानसभा चुनाव भी हार जाएंगे, लेकिन बिहार के लोगों ने राजग को दो-तिहाई बहुमत दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी।

बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी NDA की सरकार
भाजपा नेता शाह ने आगे कहा,कि- और आज  मैं उन सभी राजनीतिक पंडितों को बताना चाहता हूं, जिन्होंने बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के कमजोर होने की भविष्यवाणी की थी कि भाजपा और एनडीए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाएंगे।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

शादी समारोह में बार-बालाओं ने किया अश्लील डांस, बिना खाना खाए वापस लौट गए बाराती, फिर..

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने…

1 of 793

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *