Uncategorizedअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

आशिक ने छत से धक्का दिया फिर अस्तपताल में छोड़कर भागा, एमपी का चौंकाने वाला केस

उमाकांत त्रिपाठी।भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में इमारत की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती को युवक ने छत से धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।वारदात के बाद किसी को आरोपी पर शक न हो इस कारण वह स्वयं युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा था। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटना के वक्त छात्रा और युवती के बीच विवाद हुआ था इसी दौरान युवक ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

दोस्त से मिलने उसके घर चली गई थी
पुलिस के मुताबिक, बीते बुधवार सुबह प्रिया घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज की बजाय वह अपने दोस्त तुषार के घर चली गई। तुषार चूना भट्टी इलाके की पारिका सोसाइटी में बने स्टे होम में केयर टेकर का काम करता था।
दोपहर 12 बजे यहां की छत से प्रियंका नीचे गिर गई। युवक तुषार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर डॉक्टर ने जैसे ही प्रियंका का मृत घोषित किया वैसे ही तुषार प्रियंका को वहां पर छोड़कर चला गया।

परिजनों ने लगाए ये आरोप
पुलिस जांच में प्रेम संबंध का मामला सामने आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि- तुषार (कपिल) पिछले एक साल से प्रिया को परेशान कर रहा था। तुषार पहले ईश्वर नगर में रहता था, दोनों की दोस्ती हो गई थी।अब पुलिस तुषार की तलाश में जुटी है। एक टीम खंडवा में भी तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने तुषार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *