मनोरंजन

नोटों की बारिश होते ही अक्षरा प्रोग्राम छोड़कर जाने लगी

आजकल भोजपुरी गानों को सुनना कौन नहीं पसंद करता है। भोजपुरी स्टार के फैंस भी लाखों में हैं। वे अपने स्टार से मिलने को काफी उत्सुक रहते हैं। इसी दौरान वे कभी-कभी ऐसी हरकत कर देते हैं कि उनके स्टार्स को बुरा लग जाता है और वे प्रोग्राम छोड़कर चले जाते हैं… कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है भोजपुरी स्टार अक्षरा के साथ।

आप जानते ही होंगे कि अक्षरा भोजपुरी की जानी-मानी हिरोइन है। साथ ही वो स्टेज परफॉर्मेंस भी करती है। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है।

हाल ही में अक्षरा का एक और लाइव परफॉर्मेंस ऑर्गनाइज हुआ, जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षरा के गाने पर जहां लोग झूमते- नाचते दिख रहे हैं, वहीं एक शख्स की बदतमीजी से सारा माहौल बिगड़ जाता है

दरअसल हुआ ये कि अक्षरा सिंह स्टेज पर गाना गा रही होती हैं. मरून रंग के जंपसूट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. घुंघराले बाल, हाई टोन मेकअप अक्षरा पर बहुत जंच रहा था. एक्ट्रेस-सिंगर को गाते हुए लोग बहुत मन से सुन भी रहे थे. लेकिन इसी बीच एक शख्स स्टेज पर आता है, और अक्षरा पर नोटों की बरसात कर देता है. अपने साथ हुई ये बदतमीजी अक्षरा को बिल्कुल पसंद नही आती है और वो गुस्से में वहां से चली जाती हैं. अक्षरा तुरंत गाना बंद कर देती हैं और किसी को माइक पकड़ाकर चली जाती हैं. 

https://www.youtube.com/embed/GuXHaDZbYwE भोजपुरी एक्ट्रेस में गुस्से में आने का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. स्टेज से छोड़कर आते हुए अक्षरा के चेहरे पर गुस्से का भाव भी साफ देखा जा सकता है. एक्ट्रेस के इस तरह से स्टेज छोड़ने पर ऑडियंस भी काफी निराश हो जाती है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब अक्षरा के साथ किसी ने ऐसी बदतमीजी की है. एक्ट्रेस पहले भी इस तरह की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं. उनके स्टेज शो पर नोट फेंकने से लेकर पत्थरबाजी तक हो चुकी है. अक्षरा ने पहले भी अपने इंटरव्यू में बताया है कि नोट उड़ाने वाली इस तरह की हरकतें उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है.

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *