मनोरंजन

अवतार 2 की भारत में बंपर ओपनिंग, टूट सकते हैं कई रिकार्ड

हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फिल्म ‘अवतार 2’ अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है. रिलीज के पहले दो दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाली ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म कारोबार के मामले में नए रिकॉर्ड बनाएगी.

शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के दम पर ‘अवतार 2’ इस साल की कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से आगे निकल गई है, लेकिन जेम्स कैमरून की ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ से पीछे रह गई है.

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद रिलीज के दूसरे दिन ‘अवतार 2’ ने करीब 42-43 करोड़ के आस-पास कमाई की है. ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन महज दो दिनों में 84 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं बात की जाए साउथ सुपरस्टार यश की इस साल आई धमाकेदार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बारे में तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक केजीएफ 2 (KGF 2) ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ और उसके दूसरे दिन 46 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि बंपर कमाई करने के बावजूद अवतार 2 रॉकी भाई की ‘केजीएफ 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल नहीं हो पाई. मालूम हो कि केजीएफ 2 साल 2022 की भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा कारोबार किया है. 

दमदार वीएफएक्स और टेक्नोलॉजी के चलते जेम्स कैमरून की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की काफी प्रशंसा की जा रही है. दुनियाभर में शानदार कमाई करने वाली ‘अवतार 2’ (Avatar 2) भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है दो दिन में 80 करोड़ को पार पहुंचने वाली ‘अवतार 2’ ओपनिंग वीकेंड पर 120 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी.

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *