दिल्लीन्यूज़

पटरी पर दौड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो तैयार, बरतनी होगी सावधानियां

दिल्ली में कोरोना के रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने यहां पर कुछ छूट दी है। देश की राजधानी दिल्ली में 7 तारीख से लॉकडाउन तो आगे बढ़ाया गया है मगर इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इस रियायत में मेट्रो के चलने की छूट सबसे बड़ी राहत की खबर ना सिर्फ दिल्ली वालों के लिए है यह पूरे एनसीआर के लिए है।

इधर सरकार के परमिशन के बाद ही मेट्रो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मेट्रो ने ट्वीट करते हुए एक अहम जानकारी दी है कि मेट्रो की सेवा सात जून से फिर से आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है मगर इसमें एक अहम बदलाव किए गए हैं। यह कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद ही सवारियों को लेकर चलेगी।

यह भी बताया गया है कि हर लाइन पर करीब पांच से पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सेवा शुरू मिलेगी। सोमवार से उपलब्ध ट्रेनों में से केवल आधी को ही चलाया जाएगा। यानि कुल पचास फीसद क्षमता के साथ ही मेट्रो अपनी सेवा शुरू करेगा।

आपको यह बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस बार भी 7 जून को खत्म होने वाले लॉकडाउन को केजरीवाल सरकार ने 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां यहां पर जारी रहेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कई तरह की परेशानियां हुईं जिसके बाद अब दिल्ली वापस से अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ने के लिए तैयार हो रही है। ऐसे में मेट्रो के चलने से दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

मेट्रो संचालन को लेकर लेकर जरूरी गाइडलाइन

  • स्टेशन में प्रवेश से पहले आपकी स्क्रिनिंग की जाएगी तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश से मना किया जा सकता है।
  • मेट्रो परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके बिना दिखने पर जुर्माना देना होगा।
  • आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में इंस्टाल करना अनिवार्य होगा।
  • शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखना होगा। लाइन लगा कर चढ़ने उतरने वक्त एक निश्चित दूरी पर ही खड़े रहना होगा।
  • एक सीट छोड़ कर यात्रियों को बैठना होगा।

Related Posts

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *