खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की Anwar Ibrahim Bollywood Playlist सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत दौरे के दौरान उन्होंने अलग-अलग नेताओं के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर गानों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। खास बात यह रही कि ज्यादातर तस्वीरों के लिए चुने गए गाने मौके और संदेश से जुड़े नजर आए।
अनवर इब्राहिम ने BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट में उन्होंने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों का इस्तेमाल किया।
मोदी के साथ तस्वीर पर ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ अपनी रील में अनवर इब्राहिम ने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का मशहूर गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ लगाया।
वहीं, नरेंद्र मोदी के साथ एक दूसरी तस्वीर पर उन्होंने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का टाइटल सॉन्ग इस्तेमाल किया। दोनों पोस्ट में भारत-मलेशिया संबंधों और नेताओं के बीच गर्मजोशी की झलक दिखाई दी।
Putin के साथ ‘चले चलो’, दिया साथ आगे बढ़ने का संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तस्वीर पर अनवर इब्राहिम ने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का गाना ‘चले चलो’ लगाया।
गाने के बोल और तस्वीर का संयोजन भी खास नजर आया। इसे दोनों देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ने और सहयोग का संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।
अपनी तस्वीरों पर ‘हर दिल जो प्यार करेगा’
BRICS Summit को संबोधित करते हुए अपनी तस्वीरों और वीडियो के साथ अनवर इब्राहिम ने सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का गाना लगाया।
वहीं, भारत से विदाई के वीडियो में उन्होंने फिल्म ‘लक्ष्य’ का लोकप्रिय गीत ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ इस्तेमाल किया। दोनों गानों के जरिए साथ आने, सहयोग और एकजुटता का भाव नजर आया।
Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi के साथ ‘ऐसा देश है मेरा’
भारत दौरे के दौरान अनवर इब्राहिम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। उनके साथ भोजन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ का गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ लगाया।
यह गीत भारत की विविध संस्कृति और देश की खूबसूरती को दर्शाता है। अनवर की पोस्ट में भी भारत के प्रति उनके जुड़ाव और अपनापन की झलक देखने को मिली।
ईरानी राष्ट्रपति के साथ ‘साथी हाथ बढ़ाना’
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के साथ मुलाकात की तस्वीर पर अनवर इब्राहिम ने 1957 की फिल्म ‘नया दौर’ का लोकप्रिय गीत ‘साथी हाथ बढ़ाना’ लगाया।
यह गीत मिलकर आगे बढ़ने और सहयोग की भावना को दर्शाता है। BRICS के मंच पर अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ मुलाकातों के बीच इस गाने का चुनाव भी काफी दिलचस्प रहा।
BRICS Dinner में किशोर कुमार और मुकेश के गाने गाए
अनवर इब्राहिम का बॉलीवुड कनेक्शन केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहा। 12 सितंबर को BRICS Summit के डिनर में उन्होंने किशोर कुमार का मशहूर गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ गाया।
इसके अलावा उन्होंने मुकेश का लोकप्रिय गीत ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ भी गुनगुनाया। अनवर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’
पहले भी जाहिर कर चुके हैं Kishore Kumar के लिए पसंद
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पहले भी किशोर कुमार के गानों के प्रति अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। 2024 में भारत में दिए एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गीत गुनगुनाया था।
इसके अलावा फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान अनवर इब्राहिम ने एक आधिकारिक वीडियो मोंटाज शेयर किया था। इसमें उन्होंने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लोकप्रिय गीत ‘बोले चूड़ियां’ का इस्तेमाल किया था।
इस तरह अनवर इब्राहिम की हालिया Anwar Ibrahim Bollywood Playlist ने भारत यात्रा, BRICS Summit और अलग-अलग नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों से जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी यह अंदाज खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।















