पश्चिम बंगाल

मुकुल रॉय की घर वापसी, केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने के लिए लिखी चिट्ठी

शुक्रवार को दिग्गज बीजेपी नेता मुकुल रॉय बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें दी गई केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली जाए। हालांकि अभी गृह मंत्रालय की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. टीएमसी में आने के बाद बंगाल सरकार ने उन्हें राज्य स्तर की सुरक्षा दी है. 

आपको बता दें कि चार साल पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में गए मुकुल रॉय ने बीते रोज़ टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली. उनके साथ उनके बेटे शुभ्रांशु ने भी टीएमसी ज्वाइन की. अब पार्टी ज्वाईन करने के एक दिन बाद ही उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा वापस करने को लेकर गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी है. 

टीएमसी में शामिल होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए मुकुल रॉय ने कहा कि बंगाल आज फिर अपनी जगह पर लौटा है. बंगाल ममता बनर्जी का है और रहेगा. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में नहीं रह पा रहा था, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा.

उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अच्छा महसूस हो रहा है. साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को देश की सबसे बड़ी नेत्री बताया. मुकुल रॉय ने कहा कि वो सभी सवालों के जवाब में लिखित देंगे.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुकुल रॉय ने बीजेपी से दूरी बनाई हुई थी. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी दो जून को मुकुल रॉय की बीमार पत्नी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसके बाद ही इस बात की अटकलें तेज हो गयीं कि राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है. रॉय बीजेपी में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस में महासचिव थे. हाल ही में अभिषक बनर्जी को टीएमसी का महासचिव बनाया गया है।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *