दुनिया

अगर वैक्सीनेशन से इनकार किया तो जेल जाने के लिए तैयार रहो- फिलिपींस के राष्ट्रपति

आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लगाया जा रहा है। हर देश अपने-अपने तरीके से देश में वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। इसी बीच अक्सर मनमनमाने आदेशों के चलते सुर्खियों में रहने वाले फिलिपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने एक और ऐसा ही फरमान सुनाया है।

दुर्तेते ने कहा है कि अगर देश का कोई भी नागरिक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने से इनकार करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा। उनके मुताबिक, वैक्सीन लगवाने में लापरवाही कतई सहन नहीं की जा सकती, क्योंकि ऐसा करने वाले लोग दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं और इससे देश का नुकसान होता है।

दुर्तेते ने पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के वक्त एक भाषण में कहा था कि जो लोग लॉकडाउन में बेवजह घूमते पाएं जाएंगे, उन्हें पुलिस या सेना गोली भी मार सकती है। उनके इस बयान का काफी विरोध भी हुआ था।

नेशनल टीवी पर एक प्रोग्राम के दौरान दुर्तेते ने कहा- हमारा देश इस वक्त मुश्किलों का सामना कर रहा है। लोगों को यह समझना चाहिए कि यह नेशनल इमरजेंसी है। मैं साफ शब्दों में बता रहा हूं कि अगर आपने वैक्सीन नहीं लगवाई तो मैं आपको गिरफ्तार करवा दूंगा। मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर मत कीजिए। मुझे नहीं लगता कि कोई भी जेल जाना चाहेगा।

वैक्सीनेशन को लेकर राष्ट्रपति पहले भी लोगों को चेता चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कुछ लोग वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और इसकी वजह से कई लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। राष्ट्रपति ने यह वॉर्निंग इस रिपोर्ट के बाद ही दी है।

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

मैं और मोदी जो कहते है करके दिखाते है… ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पीएम मोदी का दुनिया में जलवा कायम: AIAM ने दिया वैश्विक शांति पुरस्कार, जानें क्या है ये संगठन?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *