क्रिकेट

आईपीएल के बाद टी-20 विश्व कप होने की संभावना, ये हैं तारीख

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के कारण रद्द हुए इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मैच UAE में प्रस्तावित हैं। भारत की मेजबानी में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप UAE में होना लगभग तय है। IPL के ये मैच इसी साल 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हो सकता है। इसी के एक दिन बाद यानी 17 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा सकता है। 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को हो सकता है।

यह खबर क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने चलाई है। इसके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वर्ल्ड कप को UAE में शिफ्ट करने के लिए पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को लिख चुका है।

प्लान के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड 8 टीमों के बीच दो ग्रुप में खेला जाएगा। इसमें 12 मैच होंगे। इनमें से 4 टीमें (दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम) सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यह 8 टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पपुआ न्यू गिनी हैं। यह दोनों ग्रुप के मैच UAE और ओमान में हो सकते हैं।

सुपर-12 राउंड 24 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। इस राउंड में 2 ग्रुप में 12 टीमें होंगी, जो कुल 30 मैच खेलेंगी। यह सभी मैच तीन वेन्यू दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जा सकते हैं। 12 टीमों में 4 पहले राउंड की क्वालिफायर और बाकी ICC वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप-8 टीमों होंगी। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा।

Related Posts

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हरभजन सिंह, खास मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह…

1 of 49

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *