क्रिकेट

शादी की सालगिरह पर धोनी ने दिया पत्नी साक्षी को शानदार गिफ्ट

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उनकी साक्षी धोनी से शादी को आज 11 साल पूरे हो गए हैं।

इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी को एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट दिया है। साक्षी को गिफ्ट में क्या मिला है, इस बात की सूचना उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विंटेज कार की तस्वीर लगाई है, साथ में एनिवर्सरी गिफ्ट के लिए धोनी को शुक्रिया भी कहा है।

उनके इस पोस्ट पर धोनी ओर साक्षी के फैन्स जमकर बधाइयां संदेश दे रहे हैं। साक्षी ने जिस कार की फोटो शेयर की है, वह देखने में काफी शानदार लग रही है। बता दें कि धोनी ने साक्षी संग 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी।

दोनों की एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम जीवा है। साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर जीवा और धोनी के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


साक्षी ने एक दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी की विंटेज कारों का खूबसूरत कलेक्शन दिख रहा था। दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स इस बात को अच्छे से जानते हैं कि धोनी को गाड़ियों का कितना शौक है।

रांची में जन्मे इस सुपरस्टार खिलाड़ी के पास अपने गैराज में कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें पोर्शे 911, फरारी 599 GTO, सान जोंगा, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 और ऑडी क्यू7 शामिल हैं।

Related Posts

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आई बुरी खबर, फैंस को सुनकर लगेगा बुरा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *