विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने को लेकर सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को सदन में कहा ‘‘हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे हैं।’’
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी, तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्रों पर सदन में लगातार हंगामा होने की वजह से संसद के मानसून सत्र की पिछले सप्ताह शुरूआत होने के बाद से अब तक, कोविड महामारी के प्रबंधन पर चार घंटे की चर्चा के अलावा अन्य कोई कामकाज नहीं हो पाया है। आज भी हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही बाधित हुई और शून्यकाल नहीं चल पाया।
हंगामा कर रहे सदस्यों को शांत करने का प्रयास कर रहे सभापति ने कहा ‘‘हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि शून्यकाल और विशेष उल्लेख के जरिये, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की अनुमति दी जाती है लेकिन ‘‘सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है… सदस्यों को अवसर नहीं मिल पा रहा है।’’
उन्होंने कहा ‘‘हम असहाय हो रहे हैं। लोगों को पता चलना चाहिए कि कौन कौन से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने की मंजूरी दी गई है। सदस्य मौजूद हैं, वे अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं।’’
इसके बाद सभापति ने शून्यकाल और विशेष उल्लेख के जरिये उठाये जाने वाले उन मुद्दों का उल्लेख किया जिन्हें आसन की ओर से सदन में उठाने की अनुमति दी गयी थी तथा संबंधित सदस्य भी सदन में उपस्थित थे किंतु सदन में चल रहे हंगामे के कारण उन मुद्दों को नहीं उठाया जा सका।
उपराष्ट्रपति नायडू ने राज्यसभा सदस्यों से जताई नाराजगी, काम नहीं होने को लेकर चिंतित हैं
Related Posts
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…
मध्य प्रदेश में 20 साल बाद फिर चलेंगी सरकारी बसें, क्या है नया मॉडल आपको क्या होगा फायदा,जानिए सबकुछ
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद एक बार फिर सरकारी पहल वाली बस…
समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं… पीएम मोदी ने की वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा…
Gandhi Jayanti 2026: पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में आज यानी 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti 2026 मनाई जा रही…
मोदी का जन्मदिन, बनारस में 1300km की रैली, बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी; शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें…
दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते, अमित शाह ने साधा AAP सरकार पर निशाना, जानिए क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में आयोजित रैली में…
दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी से इतनी नफरत क्यों? गृहमंत्री अमित शाह ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जमकर बरसे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के…
भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा… पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, बोले- ग्लोबल मार्केट तक पहुंच रहीं देश की सेमीकंडक्टर चिप्स
उमाकांत त्रिपाठी।Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेंद्र…














