वायरलअपराधन्यूज़भारतराजनीतिशहरहेडलाइंस

गंदे वीडियो वाले बाबा अशोक खरात के दो और वीडियो हुए वायरल, तांबे के बर्तन में देता था नशीली दवा, फिर…

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात पर रेप और ठगी के गंभीर आरोप लगे हैं। सरकारवाड़ा पुलिस थाने में हाल ही में दो नए केस दर्ज हुए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ रेप के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

एक शिकायत में आरोप है कि खरात ने अहिल्यानगर के एक व्यापारी से 2.6 लाख रुपये की ठगी की, जबकि दूसरी शिकायत में एक महिला ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच खरात ने चार बार उसके साथ रेप किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पीड़िता के अनुसार, 2022 में एक रिश्तेदार के जरिए उसकी मुलाकात खरात से हुई थी। धीरे-धीरे उसने विश्वास जीतकर महिला और उसके पति को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि अगस्त में एक मुलाकात के दौरान खरात ने महिला को नशीला पदार्थ दिया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर महिला को चुप रहने के लिए मजबूर किया।

पुलिस के अनुसार, खरात के खिलाफ 100 से ज्यादा शिकायतें हेल्पलाइन के जरिए सामने आई हैं, जिनमें करीब 70% महिलाएं हैं। सामाजिक बदनामी और डर की वजह से कई पीड़ित पहले सामने नहीं आए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है और सभी पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *