साइंस टेक

चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान लॉन्च होने की संभावनाः डॉ. जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिहं ने बताया कि देश में लगभग सभी काम सामान्य ढंग से होने लगेंगे।

जिसके बाद अब सामान्य कार्य आरंभ होने को देखते हुए चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। आज लोकसभा में एक प्रश्नकाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है।

चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, समेकन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं।

कार्य की प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के कारण बाधित हो गई थी। बहरहाल, लॉकडाउन अवधि के दौरान भी वर्क फ्रॉम होम मोड में सभी कार्य किए गए। अनलॉक अवधि आरंभ होने के बाद चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से आरंभ हो गया और अब यह कार्य संपन्न होने के अग्रिम चरण में है।

Related Posts

पीएम मोदी के इस प्लान ने रोशन किए 10 लाख घर, इन राज्यों ने हासिल किया सौर ऊर्जा का टारगेट

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के…

AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के सीईओ से पीएम मोदी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के…

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *