धर्म -अध्यात्म

पीएम मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओणम के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दिया। बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व “सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव” से जुड़ा हुआ है। पीएम ने त्योहार मनाने वाले सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलता की भी उम्मीद की।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा, “सकारात्मकता, जीवंतता, भाईचारे और सद्भाव से जुड़े त्योहार ओणम के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शुक्रवार को ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, प्रेम और बंधुत्व को बढ़ावा देता है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

उन्होंने कहा कि खेतों में नई फसलों की उपज की खुशी में मनाया जाने वाला यह त्योहार किसान की अथक मेहनत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है, उन्होंने कहा कि यह समाज में सद्भाव, प्रेम और बंधुत्व का संदेश पहुंचाता है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “इस अवसर पर आइए हम सब मिलकर देश की प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लें.”

केरल में मनाया जाने वाला ओणम देश में सबसे लोकप्रिय फसल उत्सवों में से एक है. हर साल यह अगस्त और सितंबर के बीच मनाया जाता है और इसी के अनुसार इस बार यह त्योहार 21 अगस्त (शनिवार) को मनाया जा रहा है. हालांकि, उत्सव 12 अगस्त को शुरू हुआ और 23 सितंबर तक चलेगा.

Related Posts

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, यूपी सरकार ने भी जारी किया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *