खेलकूद

गांववालों ने ‘गरबा’ खेलकर मनाया भाविनबेन के एतिहासिक रजत पदक का जश्न

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल के रविवार को तोक्यो में पैरालंपिक खेलों की महिला एकल क्लास 4 स्पर्धा के फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद गुजरात के मेहसाणा जिले के उनके पैतृक गांव सुंधिया में परिवार के सदस्यों और मित्रों ने पारंपरिक ‘गरबा’ नृत्य, पटाखे जलाकर और एक दूसरे पर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

भाविनाबेन को फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं।

चौंतीस साल की भाविनाबेन को पैरालंपिक की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

भाविनाबेन के पिता हसमुख पटेल ने उसकी जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह भले ही दिव्यांग हो लेकिन हमने उसे कभी इस तरह नहीं देखा। हमारे लिए वह ‘दिव्य’ है। हमें बेहद खुशी है कि उसने देश के लिए रजत पदक जीता।’’

हसमुख गांव में किराने की छोटी दुकान चलाते हैं। भाविनाबेन के पैतृक गांव में तोक्यो से उनके मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। सुबह से ही लोग मैच देखने के लिए एकत्रित हो गए थे।

भाविनाबेन को भले ही अपने पहले पैरालंपिक के फाइनल के हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसके बावजूद लोगों ने जमकर जश्न मनाया। मुकाबला खत्म होने के साथ ही लोगों ने नाचना, पटाखे जलाना और एक दूसरे पर गुलाल फेंकना शुरू कर दिया।

उनके एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘जैसा कि आप देख सकते हैं भाविना के रजत पदक जीतने के बाद से हम सुबह से ही गरबा खेल रहे हैं। हम उसके भव्य स्वागत की पूरी तैयारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाविनाबेन की उपलब्धि पर उन्हें बेहद खुशी है और वे उसकी जीत पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *