खेलकूद

भाविना पटेल ने पैरालम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा: प्रधानमंत्री मोदी

तोक्यो पैरालम्पिक में टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला एकल में रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाविना बेन पटेल को रविवार को बधाई दी और उनकी जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असाधारण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। उनकी जीवन यात्रा प्रेरक है और वह युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी।’’

भाविना बेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को चीन की झाउ यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यिंग ने सीधे मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से शिकस्त दी। हालांकि, इसके बावजूद वह तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।

बाद में प्रधानमंत्री ने भाविना से फोन पर बात की और उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मोदी ने भाविना से कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने रजत पदक विजेता को भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

भाविना गुजरात में मेहसाणा जिले के वडनगर के सुंधिया गांव की रहने वाली हैं।

प्रधानमंत्री ने भाविना को बताया कि वह अक्सर सुंधिया जाते रहते थे। उन्होंने भाविना से यह भी पूछा कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य अभी गांव में रहते हैं। इसके जवाब में भाविना ने बताया कि उनके माता-पिता सुंधिया में ही रहते हैं।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री भी वडनगर के ही रहने वाले हैं।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *