भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय रूपाणी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।
पटेल को रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज उन्हें यहां आयोजित एक सादे समारोह में राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि राजभवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। पार्टी के निर्णय के अनुसार, केवल पटेल ने शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अगले कुछ दिनों में मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे।
राज्यपाल ने रविवार को पटेल को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए न्योता दिया था। देवव्रत ने ट्वीट किया था, ‘‘भाजपा के विधायक दल के नये नेता भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने नेतृत्व में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्हें 13 सितंबर को अपराह्न 2.20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का न्योता दिया।’’
भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
Related Posts
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…
मध्य प्रदेश में 20 साल बाद फिर चलेंगी सरकारी बसें, क्या है नया मॉडल आपको क्या होगा फायदा,जानिए सबकुछ
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद एक बार फिर सरकारी पहल वाली बस…
समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं… पीएम मोदी ने की वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा…
मोदी का जन्मदिन, बनारस में 1300km की रैली, बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी; शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें…
दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते, अमित शाह ने साधा AAP सरकार पर निशाना, जानिए क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में आयोजित रैली में…
दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी से इतनी नफरत क्यों? गृहमंत्री अमित शाह ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जमकर बरसे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के…
Gandhi Jayanti 2026: पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में आज यानी 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti 2026 मनाई जा रही…
भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा… पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, बोले- ग्लोबल मार्केट तक पहुंच रहीं देश की सेमीकंडक्टर चिप्स
उमाकांत त्रिपाठी।Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेंद्र…














