उत्तर प्रदेश

यूपी में बीजेपी और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2021 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने इसकी तैयारी के लिए अपनी-अपनी कमर कसनी शुरु कर दी है। वर्तमान में यूपी में लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है।   

उत्‍तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और निर्बल शोषित हमारा आम दल (निषाद) मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

यहां बीजेपी मुख्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

धर्मेंद्र प्रधान ने यहां आयोजित साझा पत्रकार वार्ता में कहा कि 2022 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को हम (बीजेपी-निषाद) साथ मिलकर लड़ेंगे और आज दोनों दलों के नेताओं ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में अपना दल (सोनेलाल) भी जुड़ा है।

विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी पर उत्तर प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा ‘निषाद पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और लोकसभा चुनाव हम साथ लड़े थे और विधानसभा चुनाव में भी मोदी और योगी के नेतृत्व में हम मिलकर कमल खिलाएंगे।’

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *