व्यापार

सिर्फ 8 महीनों में सेंसेक्स ने पूरा किया 50 से 60 हजार का सफर

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स को इस साल जनवरी में 50,000 से शुक्रवार को पहली बार 60,000 का आंकड़ा पार करने में सिर्फ आठ महीने लगे।

सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया था।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘सभी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का दौर जारी है, जहां सेंसेक्स ने 60,000 के स्तर को पार कर लिया। हम वर्ष 2003-2007 की तरह ही तेजी के बाजार में हैं, और इसके अगले 2-3 साल तक जारी रहने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि छोटी अवधि में सुधारात्मक गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह साल अब तक तेजड़ियों का रहा है, क्योंकि बाजारों ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाए। इस साल अब तक सेंसेक्स 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि एवरग्रैंड ऋण संकट को लेकर आशंकाएं कम होने के बाद सेंसेक्स ने 60 हजार अंक का आंकड़ा पार किया, हालांकि बाजार में दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के सीईओ (रिटेल) संदीप भारद्वाज ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में ठोस आर्थिक सुधार और लगातार वृद्धि की उम्मीदें तेजड़ियों को उत्साहित कर रही हैं।

Related Posts

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

इंडियन इकोनॉमी को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बताए जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले फायदे

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर बड़ी बात…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *