भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही उपलब्ध रहेंगी और ऐसे में विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करना अपरिहार्य है.
उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है और यह अपनी परिचालन जरूरतों के लिए अधिक से अधिक स्वदेशी समाधान तलाश रही है.
थल सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में मानता हूं कि संघर्ष के दौरान, युद्ध जैसी स्थितियों में, विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही हमारे लिए उपलब्ध होंगी.”
नरवणे ने उल्लेख किया कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी और स्थानीय क्षमताओं का विकास करना अनिवार्य है.
उन्होंने कहा, “सेना विशेष रूप से इस पहल का नेतृत्व करने के लिए अधिक उपयुक्त है. भारत के पास एक विस्तृत औद्योगिक आधार है और हमें विश्वास है कि रक्षा उपकरणों की अधिकतर मुख्य आवश्यकताओं को घरेलू स्तर पर ही पूरा किया जा सकता है.”
सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना में अधिग्रहण की औसत लागत कम है जो एमएसएमई और स्टार्ट-अप की व्यापक भागीदारी की अनुमति देती है.
उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौरान सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल से घरेलू उद्योग को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिला है.
थल सेना के उप प्रमुख (क्षमता विकास) लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि साजो-सामान और प्रौद्योगिकियों की खरीद के दौरान गुणवत्ता और लागत भारतीय सेना के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हम इन साजो-सामान को बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात करने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूत और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए.’’
दयाल ने कहा कि भारतीय सेना खरीद के दौरान स्वदेशी सामग्रियों की हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है.
सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास जरुरी: सेना प्रमुख
Related Posts
10,000mAh की बैटरी, 5 हजार की छूट REDMI Note 17 Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
खबर इंडिया की।Xiaomi ने भारत में अपनी नई Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च…
सावधान.! अंडा खाने के बाद छिलके फेंक देते हैं, अब न करें ये गलती, हजारों रुपये बचाएंगे अंडे के छिलके!
How To Reuse Eggshells:सुबह नाश्ते में अंडा उबाला, खाया और उसका छिलका सीधे…
Banana Peel Uses:केला खाकर छिलके फेंक देते हैं? इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे काम
Banana Peel Uses: खबर इंडिया की।केला सेहत के लिए फायदेमंद फलों में गिना जाता है,…
13 साल की बच्ची ने 3 दिन में कमाए 2.2 लाख रुपये… जानिए मानसी मिश्रा कैसे बनी लखपति
खबर इंडिया की।चीन के शंघाई की 13 साल की स्कूली छात्रा जू शुहान ने बिना किसी…
WorldSkills Competition 2026:वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिलकर क्या बोले पीएम मोदी, 6 युवाओं ने सिल्वर मेडल जीते, प्रधानमंत्री ने खिलाई मिठाई
WorldSkills Competition 2026:उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
पीएम मोदी ने लॉन्च किया NGT का मोबाइल ऐप, बोले-भारत G20 का इकलौता देश, जिसने पेरिस कॉप-21 के 3 कमिटमेंट समय से पूरे किए
उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली में शनिवार को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर…
कोई और भी तो नहीं चला रहा आपका WhatsApp, अभी हो जाएं सावधान, चुटकियों में ऐसे चल जाएगा पता
उमाकांत त्रिपाठी।WhatsApp आज के समय में हमारी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बनता जा…
मोदी कैबिनेट ने दी चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी, स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उतारकर सैंपल लाए जाएंगे, 2028 में लॉन्च होगा वीनस मिशन
उमाकांत त्रिपाठी।आज कैबिनेट ने चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दे दी गई है। इस मिशन का…
लाइट जाने के 10 घंटे बाद भी चलता रहेगा पंखा, Oriant ने लॉन्च किया बैटरी वाला सीलिंग फैन, जानें फीचर्स और कीमत
खबर इंडिया की।गर्मी के मौसम में बिजली कटते ही सबसे पहले पंखे के बंद होने की…
भारतीयों के बारे में क्या है दुनिया की राय, जब पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा ये सवाल
उमााकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में ISS गए शुभांशु शुक्ला से कल…















