भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही उपलब्ध रहेंगी और ऐसे में विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करना अपरिहार्य है.
उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है और यह अपनी परिचालन जरूरतों के लिए अधिक से अधिक स्वदेशी समाधान तलाश रही है.
थल सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में मानता हूं कि संघर्ष के दौरान, युद्ध जैसी स्थितियों में, विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही हमारे लिए उपलब्ध होंगी.”
नरवणे ने उल्लेख किया कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी और स्थानीय क्षमताओं का विकास करना अनिवार्य है.
उन्होंने कहा, “सेना विशेष रूप से इस पहल का नेतृत्व करने के लिए अधिक उपयुक्त है. भारत के पास एक विस्तृत औद्योगिक आधार है और हमें विश्वास है कि रक्षा उपकरणों की अधिकतर मुख्य आवश्यकताओं को घरेलू स्तर पर ही पूरा किया जा सकता है.”
सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना में अधिग्रहण की औसत लागत कम है जो एमएसएमई और स्टार्ट-अप की व्यापक भागीदारी की अनुमति देती है.
उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौरान सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल से घरेलू उद्योग को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिला है.
थल सेना के उप प्रमुख (क्षमता विकास) लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि साजो-सामान और प्रौद्योगिकियों की खरीद के दौरान गुणवत्ता और लागत भारतीय सेना के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हम इन साजो-सामान को बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात करने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूत और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए.’’
दयाल ने कहा कि भारतीय सेना खरीद के दौरान स्वदेशी सामग्रियों की हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है.
सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास जरुरी: सेना प्रमुख
Related Posts
बीयर में डालते ही क्यों ‘नाचने’ लगती हैं मूंगफलियां? आखिर क्या है मूंगफली के इस अजीब ‘डांस’ के पीछे का साइंस
खबर इंडिया की।बीयर के गिलास में मूंगफली डालने के बाद अगर आपने उसे गौर से देखा…
देश में क्रांति लेकर आई पीएम सूर्य घर योजना, सोलर पैनल से रोशन हुई 10 लाख घरों की छत, काम आ गई पीएम मोदी की स्कीम
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल फरवरी 2024 में PM Surya…
लाइट जाने के 10 घंटे बाद भी चलता रहेगा पंखा, Oriant ने लॉन्च किया बैटरी वाला सीलिंग फैन, जानें फीचर्स और कीमत
खबर इंडिया की।गर्मी के मौसम में बिजली कटते ही सबसे पहले पंखे के बंद होने की…
एयरटेल ने शुरु किया 5G का ट्रायल, मिल रही 1gbps की डाउनलोडिंग स्पीड
दुनिया भर में 5जी नेटवर्क को लेकर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भारत में भी…
भोपाल के वार्ड 85 में रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश बड़गैंया ने कराया 200 पौधों का रोपण, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बढ़ाई हरियाली
खबर इंडिया की। भोपाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और पहल की गई। 25 जुलाई…
चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान लॉन्च होने की संभावनाः डॉ. जितेन्द्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान…
6 हजार से कम में खरीदें ये धमाकेदार 5G Smartphones, देखिए यह ऑफर
पोपुलर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल चल रही है।…
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी का मैसेज, कहा- जल्द ही गगनयान की उड़ान भरेगा भारत
उमााकांत त्रिपाठी।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…
कैग ने आईटी, दूरसंचार मंत्रालय की इकाइयों की निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाए
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और दूरसंचार…
पीएम मोदी की इस स्कीम से हो जाएंगे खुश, 300 यूनिट फ्री बिजली और ₹78000 तक मिलेगी सब्सिडी, जानें क्या है योजना?
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल फरवरी 2024 में PM Surya…













