विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने सोचा था कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के लिये संभवत: उनका अंतिम मौका होगा, पर वह 41 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वेड ने गुरूवार को पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में यह पारी खेली और आस्ट्रेलिया को पांच विकेट की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।
वेड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं मैच से पहले थोड़ा नर्वस था और जानता था कि आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का यह अंतिम मौका हो सकता था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अच्छा करना चाहता था और वास्तव में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहता था ताकि हमें टूर्नामेंट जीतने का मौका मिल जाये। ’’
वेड ने कहा, ‘‘फाइनल भी मेरा शायद अंतिम मैच हो सकता है। जैसा कि बीते समय में मैंने कहा है कि मैं इससे सहज हूं। ’’
आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 30 गेंद में 62 रन चाहिए थे। वेड ने शाहीन शाह अफरीदी पर 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिलायी।
यह पूछने पर कि क्या वह अफरीदी को निशाना बना रहे थे जिन्हें टी20 का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है तो वेड ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमने उसे निशाना नहीं बनाया था। मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली जिससे हमने सोचना शुरू कर दिया कि अंत में इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (स्टोइनिस) जिस तरह से खेला, उससे मैं अपनी इच्छानुसार खेलने के लिये सहज हो गया। हम किसी गेंदबाज को निशाना बनाने के बारे में सोच कर मैदान पर नहीं उतरते है। वह (अफरीदी) शानदार गेंदबाज हैं और शायद आज मैं भाग्यशाली रहा। ’’
वेड का अंतरराष्ट्रीय करियर 2017-18 एशेज से पहले उन्हें टीम से बाहर किये जाने के बाद ही समाप्त हुआ दिख रहा था। इस 33 साल के खिलाड़ी ने तीन साल में एक भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला था।
मैंने सोचा पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल टीम का प्रतिनिधित्व करने का अंतिम मौका होगा: वेड
Related Posts
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
ख़बर इंडिया की। जापान के निशिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट…
Virat Kohli Premanand Maharaj:प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए विराट ने लिए 5 करोड़, आरोपों पर अब ये बोले कोहली
Virat Kohli Premanand Maharaj:खबर इंडिया की। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और…
रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा
खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…
पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स
खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…
ऑस्ट्रेलिया में खाने के मेन्यू से टीम इंडिया नाराज
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खाने की शिकायत मिली है। टीम…
आखिरी टेस्ट से बाहर होंगे रोहित शर्मा: क्या टॉस के लिए मैदान पर आएंगे भारतीय कप्तान, सिडनी में सस्पेंस ने बढ़ाई धड़कनें!
खबर इंडिया की।Rohit Sharma: criticism of his leadership: ऑस्ट्रेलियाई धरती पर…
अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा की वजह से छोड़ेंगे चीफ सेलेक्टर का पद
खबर इंडिया की।भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar के भविष्य को लेकर…
हैलो में विराट कोहली बोल रहा हूं.. छत्तीसगढ़ के युवक को अलॉट हुआ रजत पाटीदार का नंबर, इन दिग्गजों के आने लगे फोन
खबर इंडिया की।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला IPL टाइटल जिताने वाले कप्तान रजत…
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में जमकर हुई रनों की बारिश, रोमांचक मैच का हुआ जबरदस्त अंत
खबर टीम इंडिया की। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) के पहले 25 मैचों में…















