विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने सोचा था कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के लिये संभवत: उनका अंतिम मौका होगा, पर वह 41 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वेड ने गुरूवार को पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में यह पारी खेली और आस्ट्रेलिया को पांच विकेट की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।
वेड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं मैच से पहले थोड़ा नर्वस था और जानता था कि आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का यह अंतिम मौका हो सकता था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अच्छा करना चाहता था और वास्तव में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहता था ताकि हमें टूर्नामेंट जीतने का मौका मिल जाये। ’’
वेड ने कहा, ‘‘फाइनल भी मेरा शायद अंतिम मैच हो सकता है। जैसा कि बीते समय में मैंने कहा है कि मैं इससे सहज हूं। ’’
आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 30 गेंद में 62 रन चाहिए थे। वेड ने शाहीन शाह अफरीदी पर 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिलायी।
यह पूछने पर कि क्या वह अफरीदी को निशाना बना रहे थे जिन्हें टी20 का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है तो वेड ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमने उसे निशाना नहीं बनाया था। मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली जिससे हमने सोचना शुरू कर दिया कि अंत में इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (स्टोइनिस) जिस तरह से खेला, उससे मैं अपनी इच्छानुसार खेलने के लिये सहज हो गया। हम किसी गेंदबाज को निशाना बनाने के बारे में सोच कर मैदान पर नहीं उतरते है। वह (अफरीदी) शानदार गेंदबाज हैं और शायद आज मैं भाग्यशाली रहा। ’’
वेड का अंतरराष्ट्रीय करियर 2017-18 एशेज से पहले उन्हें टीम से बाहर किये जाने के बाद ही समाप्त हुआ दिख रहा था। इस 33 साल के खिलाड़ी ने तीन साल में एक भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला था।
मैंने सोचा पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल टीम का प्रतिनिधित्व करने का अंतिम मौका होगा: वेड
Related Posts
हिटमैन लेंगे संन्यास, लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, लंदन पहुंचे माता-पिता
Rohit Sharma Retirement:खबर इंडिया की। Rohit Sharma Retirement को लेकर भारतीय…
रोहित शर्मा शतक ठोकने के बाद भी होंगे टीम इंडिया से बाहर? इस बात से नाखुश है टीम मैनेजमेंट
खबर इंडिया की।Rohit Sharma World Cup 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट में नई बहस शुरू…
मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं रोकूंगा… फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोला बयान
खबर इंडिया की।टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मुकाबला…
5 शतक के बावजूद लीड्स टेस्ट क्यों हारी इंडिया, जानिए भारत की हार के 5 फैक्टर्स, गेंदबाजों ने लुटाई डुबिया
खबर इंडिया की।शुभमन गिल का कप्तानी सफर हार के साथ शुरू हुआ। भारत एंडरसन-तेंदुलकर…
विराट ने महाकाल के दर पर अरदास लगाई और 1207 दिनों का शतकों का सूखा खत्म हो गया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन...!…
फिर दिखा पीएम मोदी का जलवा, विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकले, गूगल ने भी माना पीएम का लोहा
उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों ही दुनियाभर में…
तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, 2-1 से सीरीज में अब भी आगे है भारत
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य रखा है।…
चैंपियंस ट्ऱॉफी का शेड्यूल जारी: कब होगा इंडिया-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें ये तारीख
खबर इंडिया की।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है.…
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश हुई तो कौन खेलेगा फाइनल, आईसीसी ने जारी कर दिए ये नए नियम
खबर इंडिया की।CC T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को…
IPL के दूसरे मैच में ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड: एक मैच में बने 528 रन, 51 चौकों के साथ लगे 30 सिक्स, SRH की बैटिंग में उड़ी RR
खबर इंडिया की।SRH vs RR Full Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान…















