न्यूज़

एयरबस ने टाटा टेक्नोलॉजीज को रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना

टाटा टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसे प्रमुख यूरोपीय कंपनी एयरबस ने रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है।

टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही कंपनी एक इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और सेवा रणनीतिक आपूर्तिकर्ता (ईएमईएस-3) बन जाएगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘एक व्यापक सात महीने लंबी बहुस्तरीय खरीद मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद यह फैसला किया गया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवा इंजीनियरिंग कार्यों से संबंधित एयरबस के सभी प्रभागों, सहायक कंपनियों और सहयोगियों को शामिल किया गया।’’

टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ वारेन हैरिस ने कहा, ‘‘हमें एयरबस द्वारा एक इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और सेवा रणनीतिक आपूर्तिकर्ता (ईएमईएस-3) के रूप में चुने जाने की खुशी है और हम कई क्षेत्रों में उनके साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।’’

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 868

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *