ऑटो-मोबाइल

रॉयल एनफील्ड ने खराब ब्रेक पार्ट ठीक करने को 26,300 क्लासिक 350 बाइक वापस मंगाई

मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को कहा कि वह ब्रेक पार्ट को ठीक करने के लिए अपनी क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों की 26,300 इकाइयों को वापस बुला रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी तकनीकी टीम ने एक हिस्से – मोटरसाइकिल स्विंग आर्म से जुड़ा ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट – में एक संभावित समस्या की खोज की है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से 2021 सिंगल-चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों में किया जाता है।

रॉयल एनफील्ड ने कहा कि इससे ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है और ऐसे में ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

Related Posts

वाटरप्रूफ मोबाइल में घुसा पानी, यूपी के शख्स ने कर दी शिकायत, अब कंपनी देगी इतने लाख रूपए

उमाकांत त्रिपाठी।संतकबीर नगर में एक कस्टमर के वाटरप्रूफ मोबाइल में पानी चला गया।…

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *