क्रिकेट

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिये एशिया लायंस टीम में खेलेंगे अख्तर, जयसूर्या

संन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकटरों की पेशेवर क्रिकेट लीग ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ ने गुरूवार को घोषणा की कि शोएब अख्तर और सनत जयसूर्या उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो अगले महीने शुरूआती चरण में एशिया लायंस की टीम के लिये खेलेंगे।

यह लीग तीन टीमों के बीच ओमान के अल अमेरात क्रिकेट स्टेडियम में खेली जायेगी। एशिया लायंस के अलावा अन्य दो टीमें भारत और शेष विश्व की होंगी।

एशिया लायंस में अख्तर, शाहिद अफरीदी, जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, रोमेश कालूवितर्णा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद युसूफ, उमर गुल, यूनिस खान और असगर अफगान शामिल हैं।

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयुक्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह शीर्ष स्तर का रोमांचक क्रिकेट होगा। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के एशियाई दिग्गज खिलाड़ी एक साथ मिलकर एक टीम में हैं जिससे अन्य दो टीमों को निश्चित रूप से कड़ी चुनौती मिलेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफरीदी, मुरली, चामिंडा, शोएब मलिक सभी एक टीम में खेल रहे हैं, यह धमाल होगा। ’’

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 52

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *