दुनिया

नहीं रहें मशहूर अमेरिकी चित्रकार वेन थीबौड

मशहूर अमेरिकी चित्रकार वेन थीबौड का निधन हो गया है। वह 101 वर्ष के थे।

थीबौड की गैलरी ‘एक्वावेला’ ने एक बयान में रविवार को उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन उसने उनकी मौत के कारण तथा समय की कोई जानकारी नहीं दी।

थीबौड का जन्म 1920 में अरिजोना के मेसा में हुआ था और वह कैलिफ़ोर्निया के सैक्रामेंटो में पले-बढ़े।

उन्होंने ‘वॉल्ट डिज़नी’ के लिए एक एनिमेटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में एक चित्रकार बनने से पहले कैलिफोर्निया तथा न्यूयॉर्क में एक पोस्टर डिजाइनर तथा वाणिज्यिक कलाकार के रूप में काम किया।

वह, डेविस में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में लंबे समय तक प्रोफेसर भी रहे। वह 1991 में आधिकारिक तौर पर सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उन्होंने साल में एक कक्षा को पढ़ाना जारी रखा।

उनकी गैलरी ने एक बयान में कहा, ‘‘ 101 वर्ष के होने के बावजूद वह स्टूडियो में काफी समय बिताते थे…’’

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

पीएम मोदी का दुनिया में जलवा कायम: AIAM ने दिया वैश्विक शांति पुरस्कार, जानें क्या है ये संगठन?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

कार में पीएम मोदी-पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई.? अब खुला राज, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के तियानजिन…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *