स्वास्थ्य

नोएडा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, रविवार को कोरोना के रिकार्ड 131 केस

नोएडा में कोरोना के बढ़ते दैनिक मामले ने जिले में तीसरी लहर की संभावना को बल दिया है। रविवार को कोरोना के रिकार्ड 131 केस मिले हैं। संक्रमितों में विदेश से लौटे तीन नागरिक भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 335 तक पहुंच गया है।

नोएडा में कोरोना के बढ़ते दैनिक मामले ने जिले में तीसरी लहर की संभावना को बल दिया है। रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 131 केस मिले हैं। संक्रमितों में विदेश से लौटे तीन नागरिक भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 335 तक पहुंच गया है। सात मरीज कोविड कोे मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अबतक कोरोना के 63,862 केस मिले हैं। 468 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं 63,093 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिला डिप्टी सर्विलांस अधिकारी डा मनोज कुश्वाहा का कहना है कि रविवार को संक्रमित मिले लोगों में यूनाइटेड किंगडम (यूके), अमेरिका और रूस का नागरिक भी शामिल है।

वहीं बाकी मरीज कान्टैक्ट ट्रेसिंग और विभिन्न राज्यों की यात्रा से वापस आए हैं। ओमिक्रोन का अबतक एक भी मरीज नहीं मिला है।

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बीते 12 दिन से लगातार कोविड के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार से पहले मई में कोरोना के इससे अधिक मरीज मिले थे। नए मरीजों में बढ़ोतरी से संक्रमण दर बढ़ी है। नवंबर में संक्रमण दर 0.3 फीसद थी। वह जनवरी में चार फीसद पहुंच गई है।

जिले में अबतक विदेश से 11,250 से अधिक लोग आए है। इनमें 2,600 हाई रिस्क देश से है। 800 से अधिक लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज गए हैं। जिनमें अबतक 14 संक्रमित मिले है। वर्तमान में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं बाकी स्वस्थ हो चुके हैं।

नोएडा कोविड अस्पताल में वर्तमान में सात मरीज भर्ती है। बाकी मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा है। नोएडा कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा तृतीया सक्सेना का कहना है कि जो मरीज अस्पताल में भर्ती है सभी को कोरोना के हल्के लक्षण है। इन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत नहीं है। सीएमओ डा सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों को विभाग की ओर से फोन कर अपडेट लिया जाता है। दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं जागरूक करने के साथ ही कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।

कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए शासन की ओर से 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। 108 व 102 एंबुलेंस प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि रविवार को कोविड मरीजों को अस्पताल लाने वाली एंबुलेंस की जांच की गई। जरूरी उपकरण और दवा रखवाई गई।

Related Posts

अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *