स्वास्थ्यन्यूज़भारतहेडलाइंस

28 साल की महिला को थी पेशाब रोकने की आदत, डॉक्टर के पास पहुंची तो पूरे शरीर में फैला था इंफेक्शन, गंवा दी अपनी जान

उमाकांत त्रिपाठी।हर किसी को पेशाब आता है, किसी को कम आता है तो किसी को बार बार आता है। कई बार आपके आसपास ऐसी जगह नहीं होती, जहां पेशाब कर सकें तो रोककर रखना पड़ता है। इस स्थिति का सामना महिलाओं को ज्यादा करना पड़ता है। साफ ना होने की वजह से वो सार्वजनिक शौचालय भी यूज नहीं कर पातीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेशाब को रोककर रखना बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

28 साल की एक जवान महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया और उसे अक्सर पेशाब रोककर रखना पड़ता था। यह महिला डॉक्टर अदिति शर्मा की मरीज थी, जो उनकी लाख कोशिशों के बावजूद बचाई नहीं जा सकीं। उन्होंने इस केस के बारे में पूरी जानकारी दी और साथ ही महिला-पुरुष के लिए काम की कुछ बातें भी बताई हैं।

पेशाब रोककर रखती थी महिला
डॉक्टर अदिति ने मरीज के परिवार से पेशेंट हिस्ट्री पूछी ताकि इस इंफेक्शन की गंभीरता के कारण के बारे में जानकारी मिल सके। उन्हें पता चला -कि महिला बहुत ज्यादा बार अपना यूरीन रोककर रखती थी और पिछले कुछ समय से उन्हें दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने कहा कि- यह आदत महिला और पुरुषों दोनों में आजकल यह आम समस्या बन रही है।

तीसरी बार यूटीआई इंफेक्शन
डॉक्टर ने बताया कि- महिला कोर्पोरेट वर्कर थी और ऑफिस आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थीं। इस वजह से अक्सर यूरिन होल्ड करके रखती थीं। उन्हें इस बार यूटीआई का तीसरा एपिसोड झेलना पड़ा। जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचा तो इंफेक्शन खून में फैल चुका था।​


पानी पीना बंद ना करें
डॉक्टर ने कहा कि- सबसे पहले तो हमें यह समझ लेना चाहिए कि पानी पीना बंद नहीं करना है। अगर आपको यूरीन आता है और पब्लिक प्लेस पर जाना है तो घर से करके निकलें। फिर ऑफिस पहुंचते ही सबसे पहले पेशाब करें।

स्टैंड एंड पी डिवाइस
महिलाएं स्टैंडिंग पी (स्टैंड एंड पी) डिवाइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिवाइस इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और गंदी जगहों पर काफी मददगार साबित हो सकते हैं। यह रियूजेबल और नॉन रियूजेबल (इस्तेमाल के बाद फेंकने लायक) फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।

इन लक्षणों को ना करें इग्नोर
डॉक्टर ने बताया कि- अगर आपको कभी भी पेशाब में बहुत ज्यादा जलन होती है, उसमें से गंध आती है या पेशाब कम आ रहा है तो प्लीज डॉक्टर को दिखाइए। ये छोटी सी समस्या आपके लिए बहुत ज्यादा खतरनाक भी साबित हो सकती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *