न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिलचर और आस-पास के क्षेत्रों में ‘जीवन-यापन में आसानी’ को बढ़ावा देने वाले विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिलचर और आस-पास के क्षेत्रों में ‘जीवन-यापन में आसानी’ को बढ़ावा देने वाले विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

संसद सदस्य डॉ. राजदीप रॉय ने एक ट्वीट थ्रेड में सिलचर की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि चाहे शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, जल आपूर्ति, पर्यावरण और परिवहन हो या फिर किफायती आवास की उपलब्धता तथा संरक्षा सुरक्षा व सार्वजनिक सेवाएं हों, क्षेत्र की आर्थिक क्षमता के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। उन्होंने सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) और अन्य विकास पहलों के बारे में भी बात की, जो सिलचर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन को आसान बना रहे हैं।

संसद सदस्य के ट्वीट थ्रेड के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“खुशी है कि विकास कार्यों के परिणाम, सिलचर और आसपास के क्षेत्रों में ‘जीवन-यापन में आसानी’ को और आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *