राजनीति

संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई

संसद सत्र से पहले, संसदीय कार्य मंत्रालय ने रविवार 17 सितंबर, 2023 को संसद, नई दिल्ली में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की एक बैठक बुलाई है।

उल्लेखनीय है कि संसद का सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर, 2023 तक आयोजित होने वाला है।

संसद के विशेष सत्र का आगाज 18 सितंबर से होगा। पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पुराने संसद भवन में ही चलेगी। हालांकि अगले दिन 19 सितंबर को नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। इस बीच संसद के विशेष सत्र को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सर्वदलीय बैठक के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ’18 सितंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को शाम 4:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के संबंध में सभी नेताओं को ईमेल के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।’

 

 

 

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

1 of 192

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *