न्यूज़भारतहेडलाइंस

महिला दिवस का पीएम मोदी का नारी शक्ति को तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए

उमाकांत त्रिपाठी। महिला दिवस के मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने महिला दिवस के खास दिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया।

अब इतने का मिलेगा
इस कटौती के बाद अब दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है।

रक्षाबंधन में भी कम हुए थे दाम
आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्र सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम कर चुकी है। साल 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी।

पीएम ने दिया सब्सिडी का तोहफा
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया। अब देश की जनता को 300 रुपए की सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। हाल ही में हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा।

 

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *