क्रिकेटखेलकूद

रोहित-कोहली के बाद रविंद्र जडेजा ने भी लिया टी-20 क्रिकेट से सन्यास, रिटायरमेंट के ऐलान के बाद कही ये बात

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज करने के बाद, फैंस के लिए लगातार एक के बाद एक दिल टूटने वाली खबरें आ रही हैं. कैप्टन रोहित शर्मा, किंग कोहली के बाद अब जड्डू यानी रवींद्र जडेजा ने भी इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रवींद्र जडेजा ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

15 साल लंबे करियर को कहा अलविदा
जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 फरवरी 2009 को डेब्यू किया था. उन्होंने पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था. डेब्यू टी20 में जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था. जबकि बल्ले से 7 गेंदों पर 5 रन बनाए थे. जडेजा ने आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला. इस मुकाबले में जडेजा ने बल्ले से 2 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में भी 12 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके. यानी उनका डेब्यू और आखिरी मैच लगभग एकजैसा ही रहा है.

वर्ल्डकप में नहीं दिखी जडेजा की फॉर्म
रविंद्र जडेजा के फॉर्म की बात करें तो 6 टी-20 विश्व कप खेल लेने का अच्छा अनुभव होने के बावजूद जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप में कोई जादू नहीं चला पाए हैं. रविंद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 11 पारियों में बैटिंग की है. इसमें उन्होंने करीब 13 की औसत और 98 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं. जडेजा की सबसे बड़ी पारी 26 रनों की रही थी. जडेजा ने इन 11 पारियों में सिर्फ एक छक्का ही जड़ा. इस टी20 वर्ल्ड कप की दो पारी में उनके 7 रन हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद आमिर के खिलाफ जडेजा पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. बात करें गेंद बाजी की तो जडेजा इस 22 गज की पट्टी पर अपनी बॉलिंग से भी कोई जलवा नहीं दिखा पाए हैं.

 

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *