दिल्ली

चुनावी नतीजों ने दिखाया संविधान और जनता सब पर भारी है… राज्यसभा में जमकर बरसे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

उमाकांत त्रिपाठी। मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि इसी राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने छाती ठोककर विपक्ष को ललकारते हुए कहा था- एक अकेला सब पर भारी. लेकिन यह पूछना चाहता हूं, एक अकेले पर आज कितने लोग भारी हैं। चुनावी नतीजे ने दिखा दिया है कि देश का संविधान और जनता सबपर भारी है।

देश के लिए खतरनाक है आरएसएस
राज्यसभा में खड़गे ने RSS की विचारधारा को देश के लिए खतरनाक बताया। इस पर सभापति जयदीप धनखड़ ने कहा- RSS देश के लिए काम करती है। इसमें अच्छे लोग जुड़े हैं। इस पर खड़गे ने कहा- RSS की विचारधारा मनुवादी है। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्‌डा ने उनकी बात को राज्यसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की। धनखड़ ने उनकी मांग पर बयान को कार्यवाही से हटा दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा- मणिपुर जल रहा है, लेकिन सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही। हम कई बार कह चुके, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी, अब RSS प्रमुख मोहन भागवत भी बोल रहे हैं कि मणिपुर जल रहा है। हमारी नहीं सुनते तो उनकी ही सुन लीजिए।

सभापति धनखड़ ने दिया जवाब
RSS की विचारधारा को देश के लिए खतरनाक है। इस पर सभापति जयदीप धनखड़ ने कहा- RSS देश के लिए काम करती है। इसमें अच्छे लोग जुड़े हैं। इस पर खड़गे ने कहा- RSS की विचारधारा मनुवादी है। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्‌डा ने उनकी बात को राज्यसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की। धनखड़ ने उनकी मांग पर बयान को कार्यवाही से हटा दिया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पीएम मोदी ने पिछले दस साल अपनी सरकार को कभी बीजेपी की सरकार नहीं कहा। वह मोदी की सरकार कहते रहे। अब अपनी सरकार को एनडीए की सरकार कह रहे हैं।

 

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *