उमाकांत त्रिपाठी। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र का आज छठवां दिन है और आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान चर्चा हो रही है। इससे पहले विभिन्न देशों के नेताओं के निधन पर शोक जताया गया। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई गई।
माइक बंद करने पर सियासत
स्पीकर ओम बिरला ने सदन के बाहर माइक बंद करने के आरोप पर चिंता जताई और कहा कि माइक का कंट्रोल आसन की व्यवस्था के अनुसार चलता है। सभी दल के सदस्य बैठते हैं। आसन की मर्यादा रही है। आप जब भी सभापति के आसन पर बैठें, आक्षेप नहीं करेंगे तो सही रहेगा। आसन पर सुरेश जी भी बैठते हैं, कंट्रोल है क्या… सुरेश जी कह रहे हैं कि नहीं है.. आप सुरेश जी की बात नहीं मानते।
निधन पर शोक व्यक्त
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन ने एक हादसे में ईरानी राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्पीकर ने तंजानिया के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया और साथ ही टोरंटो से वैंकुवर जा रहे एयर इंडिया के दो विमानों को आतंकियों की ओर से निशाना बनाए जाने की घटना का भी जिक्र किया।















