दिल्ली

वर्ल्ड चैंपियंस टीम इंडिया ने पीएम मोदी से की मुलाकात: शाम 5 बजे से शुरू होगी विक्ट्री परेड, होटल मौर्य में कटा स्पेशल केक

उमाकांत त्रिपाठी। टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

मुलाकात के बाद मुंबई जाएगी टीम
PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। परेड के लिए ओपन रूफ बस तैयार हो चुकी है। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।हमने MCCA, MCA और BCCI से चर्चा की है।

तूफान की वजह से फंसी थी टीम
दिल्ली के होटल ITC मौर्या में टीम इंडिया की कामयाबी का जश्न मना. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने इस खास मौके के लिए बनाया गया खास केक काटा. आपको बता दें कि टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

 

Related Posts

Amit Shah Varanasi Visit: 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे गृह मंत्री, Seva Sankalp Bike Yatra का करेंगे स्वागत

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई…

1 of 90

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *