अन्य राज्य

छत्तीसगढ़ में भी निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा: सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल, पूर्व सीएम भूपेश के साथ दिखी जुगलबंदी

उमाकांत त्रिपाठी। आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। गायत्री नगर के रथ यात्रा कार्यक्रम में मौजूदा CM विष्णु देव साय और पूर्व CM भूपेश बघेल एक साथ दिखे। ये पहला मौका था जब किसी गैर सरकारी कार्यक्रम में दोनों एक साथ एक ही वक्त पर पहुंचे और साथ दिखाई दिए। दोनों नेता एक साथ जगन्नाथ प्रभु को मंदिर के गर्भगृह से लेकर आए और रथ पर पूजा भी की।

छत्तीसगढ़ पर जगन्नाथ की कृपा है
मंच पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ की जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। वहीं जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण मंदिर में महामंडलेश्वर राजेश्री राम सुंदर दास ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के बाकी शहरों में भी जगन्नाथ मंदिरों से रथ यात्रा निकाली गई।

पूर्व सीएम और सीएम की जुगलबंदी
रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा कार्यक्रम के मंच पर मौजूदा CM विष्णु देव साय और पूर्व CM भूपेश बघेल एक साथ दिखे। ये पहला मौका था जब किसी गैर सरकारी कार्यक्रम में दोनों एक साथ एक ही वक्त पर पहुंचे और साथ दिखाई दिए। दोनों नेता एक साथ जगन्नाथ प्रभु को मंदिर के गर्भगृह से लेकर आए और रथ पर पूजा भी की।

 

Related Posts

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *