दिल्ली

असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात, कांग्रेस नेता के मणिपुर पहुंचने से पहले शुरू हुई फायरिंग

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (8 जुलाई) को असम-मणिपुर दौरे पर हैं। वे सुबह हवाई यात्रा कर असम के सिलचर पहुंचे। उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर का दौरा किया। यहां मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद वे कछार भी गए।

राहुल के दौरे से पहले हुई गोलीबारी
राहुल के मणिपुर के जरिबीम जाने से पहले वहां गोलीबारी हुई। फिटोल गांव के पास फायरिंग की घटना हुई। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच राहुल गांधी जिरीबाम में हायर सेकेंडरी स्कूल में मौजूद विस्थापितों से मिले और उसकी परेशानी जानी। मई 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी मणिपुर यात्रा है। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी।

असम बाढ़ में कई लोग हुए प्रभावित
असम में आई बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं। राहुल दोपहर 3.30 बजे वे चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग रिलीफ कैंप जाएंगे। शाम 4.30 बजे मोईरांग में फुबाला कैंप में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे राजभवन में गवर्नर से मुलाकात करेंगे। पूरे दिन के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 6.40 बजे मीडिया से बात करेंगे।

 

 

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *