मध्य प्रदेश

कुर्सी की सौदेबाजी के लिए… रामनिवास बने कैबिनेट मंत्री तो जमकर भड़के PCC चीफ जीतू पटवारी!

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हुआ…. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत ने राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली….समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल भी हुए….रामनिवास रावत ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया, इसलिए रिकॉर्ड में वो कांग्रेस के ही विधायक हैं…

रामनिवास रावत के मंत्री बनने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधा है।

जीतू पटवारी ने साधा निशाना
जीतू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा- ये परंपरा है कि सरकार और विपक्ष अलग होते हैं, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस विधायक को ही मंत्री पद की शपथ दिला दी… यह लोकतंत्र और संविधान का प्रमाणिक अपमान है… जबकि, कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए हमने विधानसभा अध्यक्ष के सामने आधार और प्रमाणिकता के साथ प्रतिवेदन दिया था… बीजेपी बार-बार खरीद-फरोख्त और दलबदल की राजनीति का अपराध कर रही है… बहरहाल कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद अब रामनिवास रावत के विधायकी से जल्द इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जा रही है…

फिसली रामनिवास की जुबान
68 दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। उन्होंने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें बतौर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेनी थी, लेकिन शपथ लेते वक्त उनकी जुबान फिसल गई और वे कैबिनेट मंत्री की जगह राज्यमंत्री बोल गए। इसके बाद उन्हें दोबारा से शपथ लेनी पड़ी। शपथ समारोह में सीएम मोहन यादव सहित कई मंत्री भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मोहन मंत्रिमंडल (Mohan Yadav Cabinet) में दूसरी बार हुए विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है। ऐसे में अभी तीन पद खाली हैं।

 

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *