दुनिया

रूस में दिखा पीएम मोदी का जलवा, राष्ट्रपति पुतिन ने दिया रूस का सर्वोच्च सम्मान, दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं मोदी

उमाकांत त्रिाठी। मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर मॉस्को में हैं. रूस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया.

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस के पहले डिप्‍टी पीएम डेनिस मंटुरोव खुद पहुंचे थे. पीएम मोदी का स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया.

पुतिन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आपने दोनों देशों के बीच जो स्ट्रेटेजिक संबंधों की नींव रखी थी वो गुजरते समय के साथ और मजबूत होकर निखरी है. पीपल टू पीपल पार्टनरशिप पर आधारित हमारा पारस्परिक सहयोग हमारे लोगों के भीतर भविष्य की उम्मीद भी बन रहा है और गारंटी भी बन रहा है.

PM मोदी ने कहा कि आज के समय में भारत और रूस के बीच पार्टनरशिप और जरूरी हो जाती है. हम दोनों विश्वास रखते हैं कि वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. आने वाले समय में हम मिलकर इसी दिशा में काम करते रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रूस की साझेदारी महत्वपूर्ण है. हमारा मानना ​​है कि शांति और स्थिरता के लिए प्रयास जारी रहना चाहिए. हम इस दिशा में लगातार काम करेंगे.

 

 

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

कार में पीएम मोदी-पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई.? अब खुला राज, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के तियानजिन…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *