उत्तर प्रदेश

बंद हो अग्निवीर… राहुल गांधी से बोलीं शहीद अंशुमान की मां, कांग्रेस नेता ने किया रायबरेली एम्स का निरीक्षण

उमाकांत त्रिपाठी। राहुल गांधी ने रायबरेली में कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता से मुलाकात की। मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में उनके साथ चाय पी। राहुल ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। करीब 40 मिनट तक शहीद के परिवार से बात की।

राहुल से मिलने के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू ने कहा- अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए। यह योजना सैनिकों के लिए सम्मानजनक नहीं है। इसको लेकर राहुल ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। उम्मीद है कि जब वो सत्ता में आएंगे, तो इस पर विचार करेंगे। 3 दिन पहले शहीद की पत्नी स्मृति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कीर्ति चक्र मिला था।

राहुल ने किया एम्स का निरीक्षण
मंगलवार सुबह 10 बजे राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। रास्ते में रुककर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में 15-20 मिनट तक रुके। राहुल ने वोटिंग के दिन 20 मई को भी इस मंदिर में पूजा की थी। 5 दिन में राहुल का यह दूसरा यूपी दौरा है। 3 जुलाई को राहुल हाथरस गए थे। उन्होंने हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की थी।एम्स पहुंचे राहुल गांधी ने वहां के डॉक्टरों से मुलाकात की. एमबीबीएस छात्रों से बातचीत की. इसके बाद एम्स के अगले चरण के विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की.

कांग्रेस सरकार ने रखी थी नींव
रायबरेली एम्स की नींव कांग्रेस सरकार में रखी गई थी, जो अब बनकर तैयार हुआ है. वर्ष 2007 में इसे केंद्र की यूपीए सरकार से मंजूरी मिली थी, लेकिन राज्य की सरकार कई साल तक जमीन ही नहीं उपलब्ध करा पाई. वर्ष 2012 में शहर की सीमा पर स्थित मुंशीगंज चीनी मिल की जमीन एम्स के लिए मिली. 8 अक्टूबर 2013 को यहां की सांसद सोनिया गांधी ने भूमि पूजन किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया था. रायबरेली से लखनऊ वापस लौटते समय राहुल गांधी की भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से भी वार्ता हुई. राहुल गांधी को किसान नेताओं ने सड़क मार्ग से वापस आते समय रोक लिया था. राहुल ने किसानों को निराश नहीं किया और समस्याओं को सुना. साथ ही समाधान कराने का भरोसा दिलाया.

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन: CM योगी ने खत्म किया सस्पेंस, बताया PM मोदी कब करेंगे उद्घाटन?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *