उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक सभी मंत्रियों को बुलाया, चर्चा के बाद दिए ये कड़े निर्देश

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बाद आज सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की है। ये बैठक अब खत्म हो गई है और सीएम ने सभी को आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा है, साथ ही सभी को निर्देश दिए है कि अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में 2 दिन रहना है। बैठक में सीएम ने कहा कि ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए।

चुनाव को लेकर बना ये प्लान
मीटिंग में 10 सीटों उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों से मुलाकात की और हर एक ग्रुप से अलग-अलग उनके क्षेत्र का हाल जाना। वहीं, मुख्यमंत्री योगी की तरफ से सभी दसों ग्रुप को निर्देश भी दिए गए कि सभी को अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में 2 दिन तक रात्रि विश्राम करनी है जब तक की चुनाव समाप्त न हो जाए। साथ ही मुख्यमंत्री की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना है।

इन प्रत्याशियों पर दांव खेलेगी बीजेपी
आगे बैठक में उपचुनाव को लेकर हुई बातचीत हुई और कहा गया ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई की उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है, क्या मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा में मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं और विपक्षी दल के कौन प्रत्याशी हो सकते हैं? साथ ही चर्चा की गई कि मौजूदा समय की स्थितियां क्या है? और पीडीए गठबंधन का इन क्षेत्रों में अभी कितना असर है? वहीं, यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि पर चर्चा हुई। आगामी उपचुनाव में सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए उस (विधानसभा उपचुनाव) पर भी चर्चा हुई है”

 

 

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन: CM योगी ने खत्म किया सस्पेंस, बताया PM मोदी कब करेंगे उद्घाटन?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *