धर्म -अध्यात्म

सोने पर वार पलटवार: केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब होने के आरोप पर मंदिर समिति ने कही ये बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी॑ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 15 जुलाई को केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। इस पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिर्फ सनसनी फैलाना चाहते हैं। सबूत हैं तो सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट जाएं।

वो सनसनी न फैलाएं
अजेंद्र अजय ने कहा- मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं लेकिन वे दिनभर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं। विवाद खड़ा करना, सनसनी फैलाना और चर्चाओं में बने रहना अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है। अगर स्वामी कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अनावश्यक विवाद खड़ा करने और केदारनाथ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए थे आरोप
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 15 जुलाई को मुंबई में थे। उन्होंने दिल्ली में ‘केदारनाथ मंदिर’ जैसा मंदिर बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- भगवान के हजार नाम हैं, किसी और नाम से मंदिर बनाएं… पूजा करें। जनता को भ्रम में न डालें। क्या दिल्ली में मंदिर बनाने के पीछे राजनीति है, इस पर शंकराचार्य बोले- हमारे धर्म स्थानों पर राजनीति वाले प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया और आज तक जांच नहीं हुई। कौन जिम्मेदार है?

 

Related Posts

भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक है सोमनाथ.. पुनर्निमाण वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की अपराजित…

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *